श्री मंदिर जी

Upcoming Festival
NEW - Guru Purnima – July 29, 2026: A highly auspicious day dedicated to honoring one's spiritual and academic Guru

4 Jun 2026 ki tithi ka महत्व और Daily Horoscope

 

4 June 2026










ज्येष्ठ महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 

इस चतुर्थी तिथि के स्वामी विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी हैं। यह तिथि चार जून को दोपहर तक रहेगी और इसके बाद पंचमी तिथि शुरू हो जाएगी। सूर्योदय के समय चतुर्थी होने के कारण पूरे दिन इसी तिथि का महत्व माना जाएगा। कृष्ण पक्ष की चतुर्थी होने से इस दिन संकष्टी गणेश चतुर्थी का व्रत किया जाएगा, जो जीवन के सभी संकटों और रुकावटों को दूर करने के लिए सबसे उत्तम दिन माना जाता है।

इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान के बाद भगवान गणेश जी की पूजा करें और उन्हें दूर्वा घास व मोदक का भोग लगाएं। साथ ही हनुमान जी की आराधना और हनुमान चालीसा का पाठ करना इस दिन बहुत फलदायक होता है। यदि आप कोई नया ज्ञान सीखना चाहते हैं, पढ़ाई शुरू करना चाहते हैं या किसी पुराने विवाद को सुलझाना चाहते हैं, तो यह दिन उसके लिए बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन बुद्धि के देवता गणेश जी की कृपा से लिए गए फैसले सही साबित होते हैं।

शास्त्रों में चतुर्थी को रिक्ता तिथि माना गया है, इसलिए इस दिन किसी भी नए व्यापार की शुरुआत करने या कोई नया बिजनेस डील साइन करने से बचना चाहिए। इसके अलावा इस दिन किसी को उधार देने या किसी से उधार लेने से परहेज करना चाहिए, अन्यथा वह पैसा लंबा फंस सकता है। इस दिन घर या बाहर किसी भी तरह के वाद-विवाद, गुस्से और झूठ बोलने से पूरी तरह बचें।

Daily Horoscope(राशिफल) :


मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से मजबूत रहेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे।

वृषभ राशि वाले जातकों को सेहत का थोड़ा ध्यान रखना होगा। खर्चे बढ़ सकते हैं पर परिवार का पूरा साथ मिलेगा।

मिथुन राशि वाले जातकों को नौकरी और बिजनेस में नए मौके मिलेंगे। आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।

कर्क राशि वाले जातकों का मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। भगवान का ध्यान करें, सब ठीक होगा।

सिंह राशि वाले जातकों का समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। कोई अच्छी खबर मिलने के योग हैं।

Kanya राशि वाले जातकों को मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी।

तुला राशि वाले जातकों को आज लंबी यात्रा से बचना चाहिए। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

वृश्चिक राशि वाले जातकों के बिजनेस में उतार-चढ़ाव आ सकता है, जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।

धनु राशि वाले जातकों को जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आज का दिन शांति और खुशी से बीतेगा।

मकर राशि वाले जातकों की सेहत में सुधार होगा। शत्रुओं पर विजय मिलेगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए धन लाभ के नए रास्ते खुलेंगे। आज कोई नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है।

मीन राशि वाले जातकों के परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी रखें।




आदित्य पोरवाल
— श्री आदित्य पोरवाल, संपादक

"मैं इस साइट के माध्यम से सनातन ज्ञान की अनमोल कहानियों, विधि सामग्री, राशिफल और पंचांग को आप तक पहुँचाने का प्रयास कर रहा हूँ। मैं यह चाहता हूँ कि आप उन सभी को हमारी कहानियाँ शेयर करें जो जीवन की दौड़ में अपनी जड़ों से दूर हो गए हैं, या जिन्हें चिंता है कि हमारे बच्चे अपनी संस्कृति कैसे सीखेंगे। मेरा उद्देश्य है कि इन कहानियों के माध्यम से धीरे-धीरे समस्त दुनिया में हमारे सनातनी अपनी जड़ों से जुड़ सकें।"